फोर्ब्स ने जारी की भ्रष्ट एशियाई देशों की पुरानी लिस्ट, टॉप पर भारत

फोर्ब्स ने एशिया के 5 सर्वाधिक भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है, जिसमें भारत पहले स्थान पर है। फोर्ब्स ने मार्च 2017 की पुरानी स्टोरी को फिर से ट्वीट किया है।

फोर्ब्स ने एशिया के 5 सर्वाधिक भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है, जिसमें भारत पहले स्थान पर है। फोर्ब्स ने मार्च 2017 की पुरानी स्टोरी को फिर से ट्वीट किया है।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
फोर्ब्स ने जारी की भ्रष्ट एशियाई देशों की पुरानी लिस्ट, टॉप पर भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

फोर्ब्स ने एशिया के 5 सर्वाधिक भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है, जिसमें भारत पहले स्थान पर है। फोर्ब्स ने मार्च 2017 की पुरानी स्टोरी को फिर से ट्वीट किया है।

Advertisment

स्टोरी में ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के एक 18 महीने के सर्वेक्षण के हवाले से बताया गया है कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के मामले में अभी भी बहुत काम करना बाकी है। एशिया प्रशांत क्षेत्र के 16 देशों के 20,000 से अधिक लोगों से बात करने के बाद पाया गया कि चार लोगों में से एक से ज्यादा लोगों ने सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए घूस दी।

फोर्ब्स ने एशिया के पांच सबसे भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है, जिसमें म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम, पाकिस्तान और भारत शामिल है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी देश में पारदर्शिता और काले धन को खत्म करने की दिशा में एक के बाद एक फैसले लेते रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान किया था।

फोर्ब्स लिस्ट: टॉप इनोवेटिव कंपनियों में एयरटेल समेत ये भारतीय कंपनियां शामिल

HIGHLIGHTS

  • फोर्ब्स ने एशिया के 5 सर्वाधिक भ्रष्ट देशों की सूची जारी की है, जिसमें भारत पहले स्थान पर है
  • फोर्ब्स ने मार्च 2017 की पुरानी स्टोरी को फिर से ट्वीट किया है

Source : News Nation Bureau

Forbes Forbes Tweet Asias Five Most Corrupt Countries
      
Advertisment