अमेरिका में अदालत परिसर में गोलीबारी, हमलावर ढेर
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में अदालत परिसर की इमारत में गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए जबकि पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।
वाशिंगटन:
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में अदालत परिसर की इमारत में गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए जबकि पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। सीएनएन ने पेंसिल्वेनिया पुलिस के लेफ्टिनेंट स्टीव डॉवलिन के हवाले से बताया कि बंदूकधारी बुधवार को दोपहर लगभग दो बजे मासोंटाउन बोरो नगरपालिका केंद्र पहुंचा और गोलीबारी करनी शुरू हो गई।
डॉवलिन ने कहा कि चार घायलों में पुलिस विभाग का एक सार्जेट भी हैं। हालांकि, किसी की जान को खतरा नहीं है। फायेट काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रिचर्ड बॉउर ने कहा कि बुधवार को संदिग्ध की एक घरेलू विवाद मामले में सुनवाई थी।
बॉउर ने कहा कि संदिग्ध पर कुछ सप्ताह पहले घरेलू विवाद में गला घोंटना, उत्पीड़न, चरमपंथी खतरे और हमले के आरोप लगे हैं। हालांकि, अभी बंदूकधारी की पहचान और उसके हमले के उद्देश्यों के बारे में कुछ पता नहीं चला है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य