/newsnation/media/post_attachments/images/2017/08/18/50-finland.jpg)
फिनलैंड में अटैक (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यूरोपीय देश फिनलैंड के टुर्कू में शुक्रवार को कई लोगों पर चाकू से हमला करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बीच एक हमले में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने संदिग्ध के पैर में गोली मारी और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना पुटोरी-मार्केट स्क्वॉयर क्षेत्र में हुआ। घटना के तत्काल बाद पुलिस ने यह आशंका जताते हुए तत्काल सिटी सेंटर से लोगों को दूर कर दिया कि और भी कई हमलावर छिपे हो सकते हैं।
पुलिस ने हालांकि अभी यह साफ नहीं किया है चाकू से हुए हमले में कितने लोग घायल हुए हैं। लेकिन घटनास्थल पर कई लोग घायल अवस्था में देखे गए।
One dead, eight injured in Finland stabbing spree in #Turku: hospital (AFP)
— ANI (@ANI) August 18, 2017
यह भी पढ़ें: डाकोला विवाद: जापान ने भारत और भूटान को दिया समर्थन, कहा-शांति से निकले हल
फिनलैंड के राष्ट्रीय चैनल वाईएलई के मुताबिक इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। वहीं, कई रिपोर्ट्स में पांच से छह लोग घायल हुए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है।
टुर्कू शहर फिनलैंड की राजधानी हेल्सिन्की से करीब 140 किलोमीटर दूर है।
इससे पहले गुरुवार को स्पेन के बार्सिलोना में आतंकी घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी। बार्सिलोना के सिटी सेंटर में आतंकियों की एक अनियंत्रित वैन ने भीड़ में कई लोगों को कुचल दिया था।
स्पेन में दूसरा हमला केम्ब्रिल्स में हुआ जहां आतंकियों ने लोगों पर गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 5 आतंकियों को मौके पर मार गिराया गया था।
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us