अमेरिका में लापता भारतीय बच्ची के पिता को टेक्सास पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमेरिका में एक सड़क के नीचे एक सुरंग से एक बच्ची के शव मिलने के एक दिन बाद तीन वर्षीय भारतीय बच्ची शेरीन मैथ्यूज के पिता वेस्ले मैथ्यूज को गिरफ्तार कर लिया गया।
नई दिल्ली:
दो हफ्ते से भी ज्यादा समय से लापता 3 साल की भारतीय बच्ची शेरीन मैथ्यूज की मौत की पुष्टि अमेरिकी पुलिस ने कर दी है। अमेरिका में एक सड़क के नीचे एक सुरंग से एक बच्ची के शव मिलने के एक दिन बाद बच्ची शेरीन मैथ्यूज के पिता वेस्ले मैथ्यूज को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर उस बच्ची को चोट पहुंचाने के संगीन अपराध के आरोप लगाए गए हैं।
आपको बता दे शेरीन वेस्ले की गोद ली हुई बेटी है। पुलिस ने विस्तृत जानकारी नहीं देते हुए बताया कि केरल के रहने वाले मैथ्यूज ने एक छोटी बच्ची के शव मिलने के बाद जांचकर्ताओं को शेरीन के लापता होने संबंधी घटनाक्रम के बारे में अलग बयान दिया।
टेक्सास में रिचर्डसन सिटी की पुलिस ने बताया कि शेरीन को बिहार के एक अनाथालय से दो साल पहले गोद लेने वाले 37 वर्षीय मैथ्यूज ने बच्ची के लापता होने के बारे में पहले जो घटनाक्रम बताया था, उसे उसने बदल दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
जेटली का राहुल पर वार, बोले- 2जी घोटाले वालों को GST पर ऐतराज होगा
शेरिन मैथ्यूज टेक्सास के रिचर्डसन स्थित अपने घर से लापता हो गई थी। उसके पिता वेस्ले मैथ्यूज ने पुलिस को बताया कि सात अक्टूबर को उन्होंने दूध पीने से मना करने पर सजा देने के लिए उसे सुबह करीब तीन बजे घर के बाहर एक पेड़ के नीचे अकेले खड़ा होने के लिए भेज दिया था। मगर कुछ देर बाद जब देखने के लिए वहां गए तो वह नहीं थी।
और पढ़ें: NPA के बोझ तले दबे सरकारी बैंकों के लिए 2 लाख करोड़ रुपये मंजूर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी