पाकिस्तान में भारतीय राजदूत का अपमान, विशिष्ट क्लब ने नहीं दी सदस्यता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस्लामाबाद के एक पोपुलर क्लब ने भारतीय उच्चायुक्त की सदस्यता को जानबूझ कर लटका दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस्लामाबाद के एक पोपुलर क्लब ने भारतीय उच्चायुक्त की सदस्यता को जानबूझ कर लटका दिया है।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
पाकिस्तान में भारतीय राजदूत का अपमान, विशिष्ट क्लब ने नहीं दी सदस्यता

अजय बिसारिया, भारत के उच्चायुक्त

भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा संघर्ष की ख़बरे तो लगभग हर रोज़ आती रहती है। लेकिन इस बार पाकिस्तान द्वारा भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया का अपमान करने की ख़बर आ रही है।

Advertisment

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस्लामाबाद के एक पोपुलर क्लब ने भारतीय उच्चायुक्त की सदस्यता को जानबूझ कर लटका दिया है। दरअसल इस्लामाबाद क्लब' में विदेशी राजनयिक समेत पाकिस्तान के वीवीआईपी लोग आराम फरमाने जाते हैं।

नियमानुसार पाकिस्तान में विदेशी देशों के उच्चायुक्तों की नियुक्ति के बाद सभी इस नामी क्लब की सदस्यता जरूर लेते हैं। इस्लामाबाद में विदेशी राजनयिकों के एकजुट होने के लिए यह क्लब बेहद प्रचलित है।

बता दें कि दिसंबर-2017 में बिसारिया को इस्लामाबाद में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था।

उच्चायुक्त नियुक्त किए जाने के तुरंत बाद ही उन्होंने इस क्लब की सदस्यता पाने के लिए आवेदन कर दिया था। लेकिन क्लब ने अभी तक बिसारिया के आवेदन को मंजूरी नहीं दी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस नामी क्लब में बिसारिया के आवेदन को लटकाने के अलावा एक धमकीभरा निर्देश भी दिया गया है कि वह भारत के बाकी राजनयिकों की भी सदस्यता को दोबारा रिन्यू न करे।

वहीं पाकिस्तान के राजनयिक ने भी भारत पर आरोप लगाया है कि भारत में उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। उन्हें दिल्ली से सटे नोएडा और गुड़गांव जैसे उपनगरों में घूमने की इजाजत नहीं दी गई है।

और पढ़ें- इटली पहुंचे राहुल, बीजेपी सांसद मीनीक्षी लेखी बोली- कार्ति की गिरफ्तारी ने नानी याद दिला दी

Source : News Nation Bureau

Ajay Bisaria Islamabad ISI Islamabad Club pakistan
Advertisment