मिस्र ने युद्ध में जीत के मौके पर 3,886 कैदियों को किया रिहा
मिस्र ने युद्ध में जीत के मौके पर 3,886 कैदियों को किया रिहा
काहिरा:
गृह मंत्रालय ने एक बयान में यह कहा है कि मिस्र के जेल प्राधिकरण ने 1973 के अरब-इजरायल युद्ध की 48वीं बरसी के मौके पर 3,886 कैदियों को रिहा किया गया है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बयान के हवाले से कहा, यह कदम राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी के माफी के फैसले को लागू करने के लिए है।
मिस्र के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति उन कैदियों के लिए क्षमा आदेश जारी कर सकते हैं, जिन्हें अंतिम अदालती फैसले प्राप्त हुए,और जो आगे अपील नहीं कर सकते हैं।
मिस्र के राष्ट्रपति आमतौर पर दो धार्मिक मुस्लिम त्योहारों, रमजान के पवित्र महीने और 23 जुलाई की क्रांति की सालगिरह सहित सार्वजनिक छुट्टियों पर क्षमा का फरमान जारी करते हैं।
अरब-इजरायल युद्ध 6-25 अक्टूबर, 1973 तक इजरायल और मिस्र और सीरिया के नेतृत्व वाले अरब राज्यों के गठबंधन के बीच लड़ा गया एक सशस्त्र संघर्ष था।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य