जापान में आए भूकंप के तेज़ झटके, सुनामी की संभावना नहीं
जापान में आए भूकंप के तेज़ झटके, मौसम विभाग के मुताबिक सुनामी की संभावना नहीं
जापान:
गुरुवार सुबह जापान में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं। जापान के इबाराकी राज्य में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप में हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन 2 लोगों को मामूली चोटें आई है।
जापान मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र इबाराकी के उत्तरी हिस्से में दर्ज किया गया। यह 36.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 140.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया। हालांकि, अभी सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जापान चार टेक्टोनिक प्लेटों के जुड़ाव पर स्थित है इसलिए अक्सर यहां खतरनाक भूकंप आते हैं। हालांकि, भवन निर्माण के सख्त नियमों और इनके सख्ती से लागू कराने के चलते अधिक वेग वाले भूकंप भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाते हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल