इंडोनेशिया 6.2 की तीव्रता से आया भूकंप, सुनामी की संभावना से इंकार

इंडोनेशिया 6.2 की तीव्रता से आया भूकंप, सुनामी की संभावना से इंकार

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
इंडोनेशिया 6.2 की तीव्रता से आया भूकंप, सुनामी की संभावना से इंकार

फाइल फोटो

इंडोनेशिया के पश्चिमी भाग में 6.2 परिमाण वाला भूकंप महसूस किया गया है। अमेरिका के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण एजेंसी के मुताबिक भूकंप शुक्रवार सुबह 6.30 बजे समांत्रा राज्य में महसूस किया गया है। भूकंप का केंद्र दक्षिण के टोलातांगा राज्य के 30 किमी दूरी पर था। भूंकप धरती के अंदर करीब 72 किमी अंदर उत्पन्न हुआ था।

Advertisment

हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई ख़बर नहीं है और न ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। इससे पहले 7 दिसंबर को इंडोनेशिया के आचेह इलाके में 6.5 परिमाण वाला भूकंप आया था जिसमें 100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी। दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह, इंडोनेशिया को भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

और पढ़ें - जापान में आए भूकंप के तेज़ झटके, सुनामी की संभावना नहीं

2004 में आई सुनामी में करीब 2 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, इनमें से ज़्यादातर आचेह इलाके के थे। इससे पहले गुरुवार को जापान में भी 6.3 तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया था। 

 

Source : News Nation Bureau

earthquake indonesia
      
Advertisment