डोनाल्ड ट्रंप यात्रा प्रतिबंध की सूची से इराक को हटाने पर कर रहे हैं विचार, जल्द ही आ सकता है फैसला

ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन यात्रा प्रतिबंध सूची में बने रहेंगे।

ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन यात्रा प्रतिबंध सूची में बने रहेंगे।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
डोनाल्ड ट्रंप यात्रा प्रतिबंध की सूची से इराक को हटाने पर कर रहे हैं विचार, जल्द ही आ सकता है फैसला

File photo

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया आव्रजन आदेश इराक को उन देशों की सूची से हटा देगा, जिनके नागरिक अस्थायी तौर पर अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं।

Advertisment

अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर यह बात कही क्योंकि वे इस आदेश पर हस्ताक्षर से पहले इसकी चर्चा के लिए अधिकृत नहीं थे। इन अधिकारियों ने कहा कि छह देश- ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन यात्रा प्रतिबंध सूची में बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में भारतीय के घर पर फेंके गये अंडे, लिखा- तुम्हें यहां रहने का हक नहीं

अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन का फैसला पेंटागन और विदेश मंत्रालय की ओर से दबाव के बाद आया है।

उन्होंने व्हाइट हाउस से अपील की थी कि वह इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ाई में इराक की अहम भूमिका को देखते हुए सूची से इराक का नाम रखने के मुद्दे पर पुन: विचार करे। नया आदेश ट्रंप के पूर्व शासकीय आदेश की जगह ले सकता है। पुराने आदेश पर संघीय अदालतों ने रोक लगा दी थी।

ये भी पढ़ें: सुषमा स्वराज ने भारतीय की बचाने के लिए जान जोखिम में डालने वाले अमेरिकी की तारीफ की

Source : News Nation Bureau

United States Iraq Travel Ban
Advertisment