महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी बेटी इवांका को भी कहा था 'कामुक'

ट्रम्प और अमेरिका के मशहूर रेडियो जॉकी (आरजे) के बीच करीब दो दशक पहले के ऑडियो टेप के कुछ हिस्से को CNN ने सार्वजनिक किया है।

ट्रम्प और अमेरिका के मशहूर रेडियो जॉकी (आरजे) के बीच करीब दो दशक पहले के ऑडियो टेप के कुछ हिस्से को CNN ने सार्वजनिक किया है।

author-image
Akash Shevde
एडिट
New Update
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी बेटी इवांका को भी कहा था 'कामुक'

डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी बेटी पर भी किए अभद्र कमेंट

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में फंसे अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प को लेकर फिर एक नया खुलासा हुआ है। इस बार ट्रंम्प अपनी बेटी के ऊपर दिए बयान को लेकर चर्चा में हैं। ट्रम्प और अमेरिका के मशहूर रेडियो जॉकी (आरजे) के बीच करीब दो दशक पहले के ऑडियो टेप के कुछ हिस्से को CNN ने सार्वजनिक किया है। इस ऑडियो में ट्रम्प कई बार अपनी बेटी इवांका ट्रम्प के बदन पर टिप्पणी कर रहे हैं। 

Advertisment

इससे पहले भी महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले ऑडियो क्लिप पर ट्रम्प की काफी आलोचना हुई थी। इस ऑडियो में उन्होंने 35 साल की उम्र के बाद महिलाओं से रिश्ता तोड़ने के अलावा कई अभद्र टिप्पणियां की थी।

डोनाल्ड ट्रम्प ने हावर्ड स्टर्न के कई रेडियो शोज़ में भाग लिया था। उन्हीं में से एक में उन्होंने अपनी बेटी इंकावा ट्रम्प के बदन और उसके हाव-भाव पर टिप्पणी की थी।

अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने एक ख़ास उम्र के बाद कम उम्र की महिलाओं के साथ इश्क लड़ाने की भी बात की। वहीं इन टिप्पणियों के बाद रिपब्लिकन पार्टी के कई बड़े नेताओं ने भी उनसे दूरी बनानी शुरु कर दी है।

Source : News Nation Bureau

Donald Trump Ivanka Trump America
Advertisment