चीन ने कहा अंतरराष्ट्रीय मीडिया करता है पक्षपात, भारत को बताया ढोंगी

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने पश्चिम मीडिया पर भारत का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। डोकलाम मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया भारत को सपोर्ट कर रहा है, जिसके बाद चीनी मीडिया ने एक बार फिर आग उगलना शुरू किया है।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
चीन ने कहा अंतरराष्ट्रीय मीडिया करता है पक्षपात, भारत को बताया ढोंगी

चीन ने कहा अंतरराष्ट्रीय मीडिया करता है पक्षपात, भारत को बताया ढोंगी

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने पश्चिम मीडिया पर भारत का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। डोकलाम मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया भारत को सपोर्ट कर रहा है, जिसके बाद चीनी मीडिया ने एक बार फिर आग उगलना शुरू किया है।

Advertisment

चीनी मीडिया का कहना है कि चूंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है इसलिए पश्चिमी मीडिया डोकलाम मुद्दे पर भारत का पक्ष ले रही है। मंगलवार को चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपे एक ओपिनियन में कहा गया कि भारत चीन के मुकाबले कमजोर है इसलिए लोग सहानुभूति के तौर पर उसका सपोर्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: डाकोला पर तनाव के बीच चीन का शक्ति प्रदर्शन, जिनपिंग बोले- चीनी सेना में हर दुश्मन से लड़ने की क्षमता

लेख में आगे लिखा गया है कि पश्चिम देशों की मीडिया में भारत की छवि एक पीड़ित की है, जिसे चीन दबा रहा है। हालांकि भारत गलत तरीके से चीनी सीमा में घुस आया है, जबकि ये सीमा विवाद चीन और भूटान के बीच है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी चीनी मीडिया भारत के सपोर्ट को लेकर पश्चिमी मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल चुका है। इससे पहले अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन एग्जामिनर में भारत के सपोर्ट में एक लेख छपा था। जिसेक बाद चीनी मीडिया ने अमेरिका पर भारत और चीन के बीच युद्ध भड़काने का आरोप लगाया है।

चीनी अखबार में कहा गया कि पश्चिम में कई ऐसी ताकतें है जो भारत और चीन के बीच युद्ध भड़काना चाहती है। जिससे वह बिना कुछ किए अपना फायदा निकाल सकें। अमेरिका इसी नीति को दक्षिण चीन सागर में लागू कर रहा है।

यह भी पढ़ें: डाकोला मुद्दे पर डोभाल के बातचीत से भी नहीं निकला हल, चीनी सरकार पर भी बढ़ रहा है आंतरिक दबाव

Source : News Nation Bureau

Bhutan सिक्किम विवा चीन Western Media INDIA global times चीनी मीडिया सीमा विवाद chinese troop चीनी सैनिक sikkim support भारत chinese media Doklam Xi Jinping
      
Advertisment