जापान के हाथ की ''कठपुतली'' नहीं बनेगा भारत: चीन

चीन ने जापान पर भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद का लाभ उठाने का आरोप लगाया है।

चीन ने जापान पर भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद का लाभ उठाने का आरोप लगाया है।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
जापान के हाथ की ''कठपुतली'' नहीं बनेगा भारत: चीन

चीन ने जापान पर भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद का लाभ उठाने का आरोप लगाया है। चीन की सरकारी मीडिया में कहा गया है कि चीन की घेरेबंदी के लिए भारत जापान के हाथ की ''कठपुतली'' नहीं बनेगा।

Advertisment

ग्लोबल टाइम्स में सामने आए संपादकीय में कहा गया है, 'जापान भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद का फायदा उठाकर भारत की मदद से चीन को नियंत्रित करना चाहता है। जापान दक्षिण चीन विवाद में भारत की मदद लेना चाहता है और वह इसके लिए असैन्य परमाणु शक्ति के इस्तेमाल की अपनी नीति से भी पीछे हट रहा है।'

प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल तीन दिनों की जापान यात्रा पर हैं। अखबार में कहा गया है, 'पिछले कुछ सालों के दौरान एबे चीन को घेरने के लिए क्षेत्रीय ताकतों को साधने में जुट गए हैं।'
इसमें कहा गया है कि भारत को जापान से न्यूक्लियर और मिलिट्री तकनीक की जरूरत है और वह मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री एवं इंफ्रा में और अधिक निवेश की उम्मीद करता है।

अखबार में कहा गया है कि जापान की इच्छा के मुताबिक भारत के अपनी नीतियों को बदलने की संभावना न के बराबर है।

HIGHLIGHTS

  • चीन ने जापान पर भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद का लाभ उठाने का आरोप लगाया है।
  • प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल तीन दिनों की जापान यात्रा पर हैं।

Source : News Nation Bureau

INDIA japan china global times
Advertisment