चीन समुद्र के नीचे अपने सैनिकों को तैनात करने के लिए प्लेटफॉर्म बनाने जा रहा है। इस प्लेटफार्म के जरिए चीन मलेशिया, फिलीपीन और वियतनाम समेत कई अन्य दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों पर नजर रख सकेगा।
चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (सीएएस) में एक अधिकारी वांग पिनशियान ने कहा कि दक्षिण चीन और पूर्वी चीन सागर में दीर्घकालीन निगरानी प्लेटफार्म पर निर्माण कार्य शंघाई की टोंगजी यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट ऑफ एकोस्टिक्स की मदद से किया जाएगा।
शंघाई में चल रहे एक वैज्ञानिक फोरम के दौरान वांग ने कहा कि इस प्लेटफार्म का निर्माण करना यह दिखाता है कि चीन अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में सक्रिय तौर पर शामिल है।
समुद्र के अंदर बनाए जाने वाले प्लेटफॉर्म को लेकर ज्यादा जानकारी देने से वांग ने इंकार कर दिया लेकिन यह जरूर बताया कि प्लेटफार्म पानी के 10 हजार फुट नीचे बनेगा।
इसे भी पढ़ेंः चीनी मीडिया का बयान, भारतीय विदेश मंत्रालय के अधिकारी 'निराशावादी' और 'चिड़चिड़े'
दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में समुद्री क्षेत्र को लेकर कई देशों का विवाद चीन के साथ चल रहा है। दोनों इलाका तेल और प्राकृतिक गैस से संपन्न बताया जाता है।
इसे भी पढ़ेंः चीन ने माना, भारत के टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट की अनदेखी भारी भूल
चीन समुद्र के करीब पूरे इलाके पर अपना दावा करता है जबकि फिलीपीनस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रूनेई और ताइवान भी इस क्षेत्र पर अपना दावा जताते हैं।
Source : News Nation Bureau