चीन ने CPEC की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान को दिए 2 जहाज

चीन ने समुद्र मार्ग 'चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा' (सीपीईसी) की संयुक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पाकिस्तानी नौसेना को दो जहाज सौंपे।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
चीन ने CPEC की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान को दिए 2 जहाज

फाइल फोटो

चीन ने समुद्र मार्ग 'चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा' (सीपीईसी) की संयुक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को पाकिस्तानी नौसेना को दो जहाज सौंपे।

Advertisment

रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना के वाइस एडमिरल अरिफुल्ला हुसैन ने बलूचिस्तान के ग्वादर बंदरगाह पर जहाज स्वीकार किए। जहाजों के नाम हिंगोल और बसोले नदियों के नाम पर रखे गए हैं।

हुसैन ने कहा कि चीनी जहाजों को पाकिस्तानी नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया है और उन्हें ग्वादर बंदरगाह और सीपीईसी के समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा।

चीन, पाकिस्तानी नौसेना को दो और जहाज देगा। चीन में उनका निर्माण कार्य जारी है और उसके शीघ्र पूरा होने की उम्मीद है।

HIGHLIGHTS

  • चीन ने सीपीईसी की संयुक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तानी नौसेना को दो जहाज सौंपे
  • चीनी जहाजों को पाकिस्तानी नौसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया है

Source : News Sate Buraeu

CPEC Pakistan navy
      
Advertisment