/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/24/22-Chicago-Police.jpg)
शिकागो में गोलीबारी के दौरान 2 लोगों की मौत
अमेरिका के शिकागो में क्रिसमस की छुट्टियों के पहले वीकेंड के शुरुआती 14 घंटों में शहर को जबरदस्त गोलीबारी का सामना करना पड़ा। इस गोलीबारी में 17 लोग घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय मीडिया के अनुसार शनिवार की शाम यह गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना की शुरुआत तब हुई जब शहर के नार्थवेस्ट साइड इलाके में एक 21 वर्षीय युवक अपने वाहन पर बैठा था कि तभी किसी ने उस पर गोली चला दी।
स्थानीय मीडिया 'शिकागो सन-टाइम्स' के अनुसार युवक को बाईं जांघ में गोली लगी और उसे इलिनोइस मैसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को दोपहर 2:35 पर गोलीबारी की घटना हुई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है और 17 घायल हो गए हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले 2016 में शिकागो में छुट्टियों के दौरान 59 लोगों पर गोली चली थी, जिसमें 11 मारे गए थे।
(IANS इनपुट के साथ)
Source : News Nation Bureau