कैटालोनिया की संसद ने स्पेन से अलग देश की घोषणा की
कैटालोनिया की संसद ने शुक्रवार को लंबी लड़ाई के बाद स्पेन से अलग आजाद देश होने की घोषणा की। जिसके बाद स्पेन के प्रधानमंत्री मारियानो राजोय ने कैटालोनिया में 'वैधानिकता बहाल करने' का संकल्प किया।
इससे पहले हजारों लोगों ने पिछले दिनों कैटालोनिया की आजादी के लिए हुए विवादित जनमत संग्रह के जवाब में स्पेनिश एकता के लिए देशभर में रैलियां की थी।
जनमत संग्रह
जनमत संग्रह में वोट डालने वाले 23 लाख लोगों में से 90 प्रतिशत लोग स्वतंत्रता के पक्ष में रहे। कुल 43 फीसदी लोगों ने जनमत संग्रह में भाग लिया था।
The Parliament of Catalonia constitutes the Catalan Republic, as an independent, sovereign, democratic, social State under the rule of law pic.twitter.com/RW5xck7PYN
— Catalan Government (@catalangov) October 27, 2017
जनमत संग्रह के दौरान अनियमितताओं के कई दावे किए गए जिसके बाद स्पेनिश पुलिस ने मतपत्र बक्से को जब्त कर लिया। इस दौरान 900 लोगों समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
और पढ़ें: शेरिन हत्या मामला: सुषमा ने कहा, गोद लेने की प्रक्रिया की करें जांच
वहीं कैटालोनिया के नेता कार्ल्स प्यूग्डमोंट ने कहा था कि जनमत संग्रह में 90 प्रतिशत मतदाता स्पेन से अलग होने के पक्ष में रहे जिसके कारण इस क्षेत्र ने खुद को एक स्वतंत्र गणतंत्र घोषित करने का अधिकार अर्जित किया है।
स्पेन के पूर्वोत्तर में स्थित कैटालोनिया में 75 लाख की आबादी है। आर्थिक रूप से समृद्ध इस क्षेत्र की अपनी भाषा और संस्कृति है।
और पढ़ें: केरल पुलिस का दावा, गिरफ्तार 5 लोगों ने IS से संबंध की पुष्टि की
Source : News Nation Bureau