/newsnation/media/post_attachments/images/2018/03/21/39-Facebook.jpg)
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान 50 मिलियन फेसबुक उपयोगकर्ता का नीजी डाटा चुराने वाली कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के सीईओ अलेक्जेंडर निक्स को सस्पेंड कर दिया गया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की खबरों के मुताबिक ब्रिटेन के 'चैनल 4 न्यूज' में ये खबर दिखाए जाने के बाद अलेक्जेंडर के खिलाफ यह फैसला लिया गया।
अलेक्जेंडर के सस्पेंड करने को लेकर कंपनी ने कहा, 'निक्स को कंपनी से सस्पेंड करना बताता है कि उनके खिलाफ कितने गंभीर आरोप हैं। उनके इस काम को 'चैनल 4 न्यूज' ने रिकॉर्ड किया। निक्स का यह कारनामा कंपनी के उसूलों के खिलाफ है।'
क्या है मामला
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने वाली एक कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका पर 5 करोड़ फेसबुक उपभोक्ताओं की निजी जानकारी चुराने का आरोप लगा है।
इस जानकारी का उपयोग करके वोटर्स को प्रभावित किया गया और चुनाव में ट्रंप के पक्ष में वोटिंग करवाया गया।
गिरे फेसबुक के शेयर
मामला सामने आने के बाद अमेरिकी और यूरोपीय सांसदों ने फेसबुक से जवाब मांगा है। कार्रवाई के बाद फेसबुक कंपनी के शेयर सोमवार को 7% तक नीचे गिर गए।
शेयर बाजार में कीमत घटने की वजह से फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्क को एक दिन में लगभग 6.06 अरब डॉलर (करीब 395 अरब रुपये) का झटका लगा।
पहले भी घटी है ऐसी घटना
2016 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उसके प्लेटफॉर्म का रूसी लोगों ने भी इस्तेमाल किया था। हालांकि इसे लेकर जकरबर्ग कभी सवालों के घेरे में नहीं आए थे।
सख्त नियम के लिए बनेगा दबाव
जुकरबर्ग के सवालों के घेरे में आने के बाद इस सोशल नेटवर्किंग साइट्स के सख्त रेग्युलेशन का भी दबाव बन सकता है। ब्रिटेन के एक सांसद ने कहा है कि देश के प्राइवेसी वॉचडॉग को अधिक ताकत मिलनी चाहिए।
क्या है कैंब्रिज एनालिटिका
कैंब्रिज एनालिटिका एक निजी कंपनी है, जो डाटा माइनिंग और डाटा एनालिसिस का काम करती है। इसके सहारे लंदन की ये कंपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में राजनीतिक पार्टियों की मदद करती है।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau