नेपाल में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 24 लोगों की मौत, 41 घायल

बस में करीब 50 लोग सवार थे। अभी कुछ लोगों की पहचान नहीं की जा सकी है। नेपाल सेना और पुलिस राहत कार्य में लगे हुए हैं।

बस में करीब 50 लोग सवार थे। अभी कुछ लोगों की पहचान नहीं की जा सकी है। नेपाल सेना और पुलिस राहत कार्य में लगे हुए हैं।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
नेपाल में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 24 लोगों की मौत, 41 घायल

फाइल फोटो

नेपाल के जजारकोट जिले में गुरुवार को एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। 200 मीटर की ऊंचाई से गिरने की वजह से बस में सवार 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Advertisment

पुलिस के मुताबिक, एक सवारी बस खालंगा से खारा की ओर जा रही थी। बोहरा गाम के धंगारेदंडा नाम की जगह पर यह हादसा हो गया। ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि बस में करीब 50 लोग सवार थे। अभी कुछ लोगों की पहचान नहीं की जा सकी है। नेपाल सेना और पुलिस राहत कार्य में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें: होली से पहले बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में हुई बारिश

Source : News Nation Bureau

News in Hindi bus accident Nepal news
Advertisment