महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर बुर्ज खलीफा उनके चित्र करेगा प्रदर्शित

संयुक्त अरब अमीरात का बुर्ज खलीफा महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर उनके चित्र प्रदर्शित करेगा. यह जानकारी सोमवार को मीडिया की खबरों में दी गई.

संयुक्त अरब अमीरात का बुर्ज खलीफा महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर उनके चित्र प्रदर्शित करेगा. यह जानकारी सोमवार को मीडिया की खबरों में दी गई.

author-image
Sushil Kumar
New Update
बुर्ज खलीफा

बुर्ज खलीफा( Photo Credit : फाइल फोटो)

संयुक्त अरब अमीरात का बुर्ज खलीफा महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर उनके चित्र प्रदर्शित करेगा. यह जानकारी सोमवार को मीडिया की खबरों में दी गई. ‘गल्फ न्यूज’ ने दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के ट्वीट का हवाला देते हुए खबर दी है कि बुर्ज खलीफा पर गांधी के चित्र उनके संदेशों के साथ शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे प्रदर्शित किए जाएंगे . दो अक्टूबर को गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है. महात्मा गांधी की अहिंसा की नीति के कारण ही भारत को 1947 में अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी. खबर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि वाणिज्य दूतावास के सोशल मीडिया पेज पर बुर्ज खलीफा में आयोजित होने वाले गांधी पर आधारित विशेष शो को दिखाया जाएगा. इसके लिए हम एम्मार प्रोपर्टीज का आभार जताते हैं.

Advertisment

Source : Bhasha/News Nation Bureau

Mahatma Gandhi बुर्ज खलीफा महात्मा गांधी UAE Burj Khalifa
Advertisment