बलूचिस्तान संकट के बीच पाकिस्तान में दहशत, आत्मघाती हमले में 6 की मौत, 17 घायल

पाकिस्तान के बलूचिस्तान विधानसभा के पास हुए एक बड़े धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 पुलिसकर्मी और करीब 17 लोग घायल हो गए हैं।बलूचिस्तान

पाकिस्तान के बलूचिस्तान विधानसभा के पास हुए एक बड़े धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 पुलिसकर्मी और करीब 17 लोग घायल हो गए हैं।बलूचिस्तान

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
बलूचिस्तान संकट के बीच पाकिस्तान में दहशत, आत्मघाती हमले में 6 की मौत, 17 घायल

पाकिस्तान: आत्मघाती हमले में 6 की मौत, 17 घायल (सांकेतिक फोटो)

पाकिस्तान के बलूचिस्तान विधानसभा के पास हुए एक बड़े धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 पुलिसकर्मी और करीब 17 लोग घायल हो गए हैं। यह बम धमाका बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के राजनीतिक उथल-पुथल के बीच इस्तीफा देने के बाद हुआ है।

Advertisment

जिओ न्यूज के मुताबिक कथित तौर पर आत्मघाती हमला क्वेटा शहर के जाघून रोड स्थित हाई सिक्योरिटी रेड ज़ोन के करीब 300 मीटर की दूरी पर विधानपरिषद बिल्डिंग के करीब हुआ है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सनाउल्लाह ज़ेहरी के खिलाफ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए विशेष सत्र बुलाया गया था लेकिन सीएम पद से ज़ेहरी के इस्तीफे के बाद इसे टाल दिया गया।

क्वेटा के शीर्ष पुलिस अधिकारी फारुख अतीक ने इस बात की पुष्टि की कि हमले का निशाना पुलिस वाहन था। हालांकि उन्होंने कहा कि वो घायल होने वाले लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते।

स्वेट शर्ट के एड में अश्वेत बच्चे को मॉडल बनाने पर H&M ने मांगी माफी

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक करीब 6 लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें 4 पुलिसकर्मी मारे गए हैं वहीं कम से कम 17 लोग घायल हुए हैं। इसके साथी पुलिस अधिकारी बम धमाकों की सही संख्या की भी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल पर सवार एक हमलावर बलूचिस्तान की विधानसभा बिल्डिंग को निशाना बनाने की कोशिश में था लेकिन रेड ज़ोन इलाके के पास पकड़े जाने पर उसने खुद को उड़ा लिया।

यह भी पढ़ें: हनीमून से वापस लौटी अनुष्का शर्मा का 'जीरो' के सेट पर हुआ फूलों से स्वागत!

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Source : News Nation Bureau

Bomb Blast pakistan Baluchistan
      
Advertisment