चार आतंकिया के बदले बोको हराम ने आगवा की गई 21 लड़कियों को रिहा किया
क़रीब दो साल पहले बोको हराम ने 200 से अधिक लड़कियों को अगवा किया था जिसमें से 21 को उन्होंने रिहा कर दिया है।
नई दिल्ली:
नाइजीरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने जानकारी दी है कि जिहादी समूह बोको हराम ने कैदियों की रिहाई के बदले में 21 चिबुक छात्राओं को छोड़ दिया है।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बोको हराम, रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति, नाइजीरिया और स्विटजरलैंड की सरकार के बीच एक समझौता हुआ है जिसके तहत क़ैदियों की रिहाई के बदले में कुछ छात्राओं को छोड़ा गया।
राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता गरबा शेहू ने एक बयान में कहा, ‘इसकी पुष्टि हो गयी है कि 21 अपहृत चिबुक लड़कियां रिहा हुई हैं और सभी लड़कियां स्टेट सर्विसेज विभाग की देखरेख में हैं।’ शेहू ने कहा, ‘लड़कियों की रिहाई, ‘रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति और स्विटजरलैंड सरकार द्वारा बोको हराम और प्रशासन के बीच कराए गए एक समझौते का नतीजा है।’
आपको बता दें कि बोको हराम कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन है और नाइजीरिया की सरकार मानती है कि इसने पिछले कुछ वर्षों में कई हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बांकी में बोको हराम के चार कैदियों की रिहाई के बदले छात्राओं को छोड़ा गया है। सूत्रों ने कहा, ‘लड़कियों को रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति के वाहनों में बांकी से 15 किलोमीटर दूर कुमशे लाया गया, जहां सेना का एक अड्डा है।’
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य