यूक्रेन संकट पर बाइडेन की वर्चुअल बैठक, ब्रिटेन-फ्रांस भी रहे शामिल

इस बैठक में अमेरिका के अलावा फ्रांस औऱ ब्रिटेन के नेताओं ने भाग लिया. बैठक में नेताओं ने यूक्रेन संकट पर चर्चा की.

इस बैठक में अमेरिका के अलावा फ्रांस औऱ ब्रिटेन के नेताओं ने भाग लिया. बैठक में नेताओं ने यूक्रेन संकट पर चर्चा की.

author-image
Pradeep Singh
New Update
joe biden

जो बाइडेन, अमेरिका के राष्ट्रपति( Photo Credit : TWITTER HANDLE)

यूक्रेन संकट पर आज यानि सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक वर्चुअल बैठक की. इस बैठक में अमेरिका के अलावा फ्रांस औऱ ब्रिटेन के नेताओं ने भाग लिया. बैठक में नेताओं ने यूक्रेन संकट पर चर्चा की. गौरतलब है कि आज बेलारूस में रूस औऱ यूक्रेन ने प्रतिनिधिमंडल के बीच तीसरे दौर की वार्ती हुई. लेकिन यह वार्ता भी बेनतीजा रही. बैठक औऱ वार्ता के बीच यूक्रेन पर रूस का हमला तेज होता जा रहा है. यूक्रेन में जन-धन की हानि में लगातर बढ़ोत्तरी हो रही है. इस बीच यूक्रेन के चेर्निगेव बड़े हमले की खबर है. 

Advertisment

दुनिया के अधिकांश देश रूस-यूक्रेन युद्ध को किसी भी कीमत पर रोकने की अपील कर रहे हैं. लेकिन तीन दौर की वार्ता के बाद भी दोनों देश युद्ध को रोकना नही ंचाह रहे है. रूस पर अमेरिका समेत यूरोप के देशों को भारी दबाव है.

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. रूस के हमले से यूक्रेन पूरी तरह से पस्त हो गया है. दोनों देशों की ओर से आक्रमण रवैया अपनाने की बात कही जा रही है. रूसी सेना के लगातार आक्रमण के बाद भी यूक्रेन घुटने टेकने को तैयार नहीं है. नाटो से मदद न मिलने के बाद अब यूक्रेन को यूरोपीय संघ (EU) से सहयोग मिलने की उम्मीद है. हालांकि, यूक्रेन की सदस्यता पर EU में विरोध हो गया है. 

रूस को घेरने के लिए यूक्रेन ने एक नई रणनीति तैयार की है. एक बार फिर यूक्रेन ने यूरोपीय संघ का हिस्सा बनने की बात कर दी है. उन्होंने जोर दिया है कि यूक्रेन को तुरंत EU का सदस्य बनाया जाए. उसकी ओर से यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिए आवेदन भी कर दिया गया है. EU देशों में यूक्रेन की सदस्यता को लेकर विरोध हो गया है. ईयू के सदस्य देशों ने यूक्रेन को सदस्यता देने का विरोध जताया है. जर्मनी और नीदरलैंड ने इसका विरोध किया है. जर्मनी ने कहा कि रातोंरात रूस के तेल और गैस पर बैन नहीं लगा सकते हैं. 

Source : News Nation Bureau

Advertisment