/newsnation/media/post_attachments/images/2016/09/22/80-baloch.jpg)
जेनेवा में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते बलोच नेता
बलोच रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने जेनेवा में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। लंबे समय से प्रदर्शनकारियों की मांग है बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अगल कर स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया जाए। इसके लिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जेनेवा में प्रदर्शन कर रहे थे।
Baloch Republican Party (BPR) activists stage a protest against Pakistan in Geneva. pic.twitter.com/1DQtkwuYAv
— ANI (@ANI_news) September 22, 2016
गौरतलब है कि बलूच नेता ब्रहमदाग बुगती ने भारत में शरण के लिए गृह मंत्रालय से अनुरोध किया था। शरण के लिए बुगती का यह अनुरोध गृह मंत्रालय तक पहुंचाया दिया गया।
फिलहाल बुगती स्विटजरलैंड में रह रहे हैं। दरअसल बुगती पाकिस्तान के खिलाफ दुनियाभर में कैंपेन चलाने चाहते हैं। इसके लिए उन्हें किसी देश के पासपोर्ट की जरूरत है। यही कारण है कि बुगती भारत में शरण चाहते हैं।