बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में हुए आईईडी धमाके में 4 लोग घायल हो गए। ये धमाका बुधवार सुबह शारिब रोड पर हुआ। शुरूआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में तीन सीमांत
पुलिसवालों समेत एक नागरिक घायल हो गया है। माना जा रहा है कि सुरक्षाबलों का काफिला इस धमाके के निशाने पर था।
Four people injured in an explosion on Sariab Road in Quetta (Balochistan): Pak Media pic.twitter.com/Cfne1OscS4
— ANI (@ANI_news) March 1, 2017
घायलों को सिविल अस्पताल में भेजा गया है। घटनास्थल पर सुरक्षा बल पहुंच गए है। फिलहाल इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन नहीं ली है।पाकिस्तान में रोजाना आंतकवादी हमले होते आ रहे है।
इसे भी पढ़े: पाकिस्तान को डर, CPEC के जरिए भारत के साथ व्यापार कर सकता है चीन
पिछले महीने, सिंध, बलूचिस्तान, केपी, फाटा और पंजाब में हुए आंतकवादी हमलों में करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है।
Source : News Nation Bureau