संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव बनें एंटोनियो गुटेरेस

पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के नये महासचिव के तौर पर शपथ ग्रहण की।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव बनें एंटोनियो गुटेरेस

Antonio Guterres (Getty Images)

पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने नये महासचिव के तौर पर शपथ ग्रहण किया है। गुटेरेस, संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव के रुप में बान की मून की जगह लेंगे। एंटोनियो गुटेरेस एक जनवरी से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Advertisment

यह भी पढ़ें- पुर्तगाल के पूर्व पीएम एंटोनियो हो सकते हैं यूएन के महासचिव

संयुक्त राष्ट्र के मौजूदा महासचिव बान की मून का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। गुटरेस को यूएन महासभा के अध्यक्ष पीटर थॉमसन ने शपथ दिलाई। इसके लिए 193 सदस्यीय महासभा का विशेष सत्र बुलाया गया। गुटेरेस को महासभा ने सर्वसम्मति से बान का उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने अक्तूबर में इस पद के लिए उनका नाम सर्वसम्मति से अंतिम मंजूरी के लिए महासभा के पास भेजने का फैसला किया था।

यह भी पढें- सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की शपथ लेंगे गुटेरेस

गुटेरेस ने शपथ ग्रहण करने के बाद विश्व में शांति स्थापित करने और विश्व की बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वयक एवं सेतु का काम करने का निश्चय किया। गुटेरेस का पांच वर्षीय कार्यकाल एक जनवरी 2017 को शुरू होगा और 31 दिसंबर 2021 को समाप्त होगा।

Source : News Nation Bureau

UN Secretary General ban ki moon Antonio Guterres
      
Advertisment