संयुक्त राष्ट्र के नये महासचिव करेंगे शीर्ष पदों पर महिलाओं की नियुक्ति

बान की मून के बाद संयुक्त राष्ट्र के नये महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने संयुक्त राष्ट्र की तीन शीर्ष पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की घोषणा की है।

बान की मून के बाद संयुक्त राष्ट्र के नये महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने संयुक्त राष्ट्र की तीन शीर्ष पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की घोषणा की है।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
संयुक्त राष्ट्र के नये महासचिव करेंगे शीर्ष पदों पर महिलाओं की नियुक्ति

Antonio Guterres (Getty Images)

बान की मून के बाद संयुक्त राष्ट्र के नये महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने संयुक्त राष्ट्र की तीन शीर्ष पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की घोषणा की है। एक घोषणा में बताया गया कि नाइजीरिया की अमीना जे. मोहम्मद को उप महासचिव और दो अन्य महिलाओं को भी प्रबंधन के प्रमुख पदों पर नियुक्त की जायेगी।

Advertisment

यह भी पढ़ें-संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव बनें एंटोनियो गुटेरेस

यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने गुटेरेस की ओर से जारी किए गए बयान में यह जानकारी दी। गुटेरेस एक जनवरी को मौजूदा यूएन महासचिव बान की-मून की जगह लेने जा रहे हैं।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ प्रबंधन समूह के बीच लैंगिक समानता को बढ़ावा देने पर प्रतिबद्धता जताई। उनका मानना है कि उनका कार्यकाल समाप्त होने तक संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष पदों पर पूरी तरह से लैंगिक समानता होगी।

यह भी पढ़ें- सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की शपथ लेंगे गुटेरेस

दुजारिक के अनुसार, गुटेरेस ब्राजील की मारिया लुइजा रिबेइरो विओटी को कैबिनेट प्रमुख और क्यूंग-वा कांग को नीतियों से संबंधित मामलों पर उनकी विशेष सलाहकार के पद पर नियुक्त करने जा रहे हैं। वह नीति संबंधी मामलों पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के विशेष सलाहकार के पद पर नये नियुक्ति करेंगे।

Source : IANS

Antonio Guterres UN Secretary General
      
Advertisment