पुतिन के बाद अब उनके विदेश मंत्री ने दी परमाणु हथियारों की धमकी, कहा तीसरा विश्व युद्ध ऐसा होगा

विदेश मंत्री ने दावा किया कि मॉस्को यूक्रेन में शांति प्राप्त करने के उद्देश्य से वार्ता के दूसरे दौर में प्रवेश करने के लिए तैयार है. उन्होंने बातचीत के बीच में बाधा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया.

author-image
Nihar Saxena
एडिट
New Update
Sergei Lavrov

रूसी विदेश मंत्री ने कहा तीसरा विश्व युद्ध परमाणु हथियारों से होगा.( Photo Credit : न्यूज नेशन)

यूक्रेन (Ukraine) मसले पर अमेरिका समेत नाटो (NATO) देशों को परमाणु हथियारों की धमकी देने वाली रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के बाद अब उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने चेतावनी दी है कि तीसरा विश्व युद्ध परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा और यह काफी विनाशकारी होगा. डेली मेल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. नाटो को यूक्रेन में शामिल नहीं होने को लेकर दी गई एक अप्रत्यक्ष चेतावनी में लावरोव ने कहा कि भविष्य में अगर कोई भी विश्व युद्ध होता है तो वह परमाणु हथियारों से लड़ा जाएगा. उनका यह बयान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा चेतावनी दिए जाने के कुछ ही दिनों बाद आया है, जिसमें पुतिन ने चेताया था कि यूक्रेन में सेना भेजने वाले किसी भी देश को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

Advertisment

विदेश मंत्री ने दावा किया कि मॉस्को यूक्रेन में शांति प्राप्त करने के उद्देश्य से वार्ता के दूसरे दौर में प्रवेश करने के लिए तैयार है. उन्होंने बातचीत के बीच में बाधा के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. लावरोव ने कहा कि मॉस्को कीव के साथ दूसरे दौर के बातचीत की तैयारी कर रहा है, लेकिन यूक्रेनी पक्ष अमेरिका के इशारों पर अपने पैर पीछे खींच रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि रूस किसी भी कीमत पर यूक्रेन को परमाणु शक्ति संपन्न होने की मंजूरी नहीं देगा.

वार्ता के करीबी एक रूसी सूत्र ने कहा कि दूसरे दौर की वार्ता बेलारूसी-पोलिश सीमा के करीब होनी है. लावरोव ने बुधवार की सुबह यह कहकर यूक्रेन पर आक्रमण को सही ठहराने की कोशिश की कि रूस की सेना यूक्रेन को परमाणु हथियार प्राप्त करने की अनुमति नहीं देगी.

HIGHLIGHTS

  • अमेरिका पर रूस-यूक्रेन बातचीत में बाधा पहुंचाने का आरोप
  • विदेश मंत्री ने कहा तीसरा युद्ध नाभिकीय हथियारों से होगा
  • यूक्रेन पर रूसी हमले को हर लिहाज से जायज भी बताया
रूस russia Vladimir Putin परमाणु युद्ध व्लादिमीर पुतिन NATO America नाटो सर्गई लावरोव यूक्रेन nuclear war ukraine
      
Advertisment