भारतीय नागरिक को बचाने वाला अमेरिकी हीरो इयान ग्रिलौट

अमेरिका में एक ओर जहां नस्लीय हमला करते हुए भारतीय नागरिक की हत्या कर दी गई। वहीं दूसरो ओर उसकी जान बचाने के लिए अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलौट ढाल बनकर सामने आए थे।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
भारतीय नागरिक को बचाने वाला अमेरिकी हीरो इयान ग्रिलौट

अमेरिका में एक ओर जहां नस्लीय हमला करते हुए भारतीय नागरिक की हत्या कर दी गई। वहीं दूसरो ओर उसकी जान बचाने के लिए अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलौट ढाल बनकर सामने आए थे। बता दे कि अमेरिका के कैंसास प्रांत के ओथेल शहर के ऑस्टिन बार एंड ग्रिल रेस्तरां में हैदराबाद के रहने वाले श्रीनिवास कुछीभोटला (32) की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य भारतीय नागरिक भी घायल हो गया था।

Advertisment

घटना के दौरान बार में मौजूद ग्रिलौट ने बीच बचाव की कोशिश की। इस दौरान एक गोली उनके हाथ और सीने में भी लग गई। ग्रिलौट को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

इसे भी पढ़ें: नस्लीय हमले में भारतीय की मौत, परिजनों ने ट्रंप को ठहराया जिम्मेदार

ग्रिलौट ने बताया,' बार में बैठे दोनों भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणियों को सुनने के बाद उसने सूटर पुरीनटन का विरोध किया। जिसके बाद पुरीनटन वह जगह छोड़कर चला गया। लेकिन थोड़ी देर बाद पुरीनटन वापस आया और 'गेट आउट ऑफ माइ कंट्री' यानि (मेरे देश से बाहर निकलो) चिल्लाते हुए फायरिंग शुरू कर दी।'

 ग्रिलौट ने कहा, 'मैंने सिर्फ वहीं किया जो हर कियी को करना चाहिए। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह कहां का रहने वाला है और किसी भी जाति या धर्म को नहीं देखना चाहिए। हम सभी इंसान है।'

इसे भी पढ़ें: कंसास में भारतीय को मारी गोली, एफबीआई करेगी इस हत्या की जांच

उन्होंने आगे बताया कि गोली चलने पर वह डर कर टेबल के नीचे बैठ गया था,शूटर के गोलियां चलाना बंद करने के बाद वह आगे आकर उसको पकड़ने की कोशिश करने लगा, जब शूटर ने नौं गोलियां उसके शरीर पर दाग दी। 

Source : News Nation Bureau

Ian Grillot
      
Advertisment