अमेरिका उत्तरी कोरिया को घोषित करेगा आतंकवादी देश, योजना पर जारी है विचार

अमेरिका उत्तरी कोरिया को राज्य समर्थित आंतकवाद देश घोषित कर सकता है। यह बात व्हाइट हाउस ने एक बयान में कही है।

अमेरिका उत्तरी कोरिया को राज्य समर्थित आंतकवाद देश घोषित कर सकता है। यह बात व्हाइट हाउस ने एक बयान में कही है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
अमेरिका उत्तरी कोरिया को घोषित करेगा आतंकवादी देश, योजना पर जारी है विचार

अमेरिका उत्तरी कोरिया को घोषित करेगा आतंकवादी देश, योजना पर विचार जारी

अमेरिका उत्तरी कोरिया को राज्य समर्थित आंतकवाद देश घोषित कर सकता है। यह बात व्हाइट हाउस ने एक बयान में कही है। व्हाइट हाउस की तरफ से यह बयान ऐसे समय आया है जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशिया के 5 देशों के दौरे पर आने वाले हैं।

Advertisment

इस दौरे के दौरान वो प्यांगयोंग के परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा उठा सकते हैं। ऐसा अंदेशा है कि अमेरिका उत्तरी कोरिया को राज्य समर्थित आंतकवाद घोषित किया जा सकता है।

यह बात नेश्नल सिक्योरिटी एडवाइज़र एच आर मैक मास्टर ने कही है। मैक मास्टर ने कहा, 'ऐसा विकल्प अभी विचारणीय है। मैक मास्टर ने यह बात व्हाइट हाउस न्यूज़ कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताई।

मसूद पर रोड़ा अटका, अब भारत को रिझाने में लगा चीन

उन्होंने कहा, 'राष्ट्रपति की कैबिनेट उत्तर कोरिया के पूरी रणनीति को विचार कर रही है।' मैक मास्टर ने कहा कि उत्तर कोरिया राज्य के तानाशाह ने अपने भाई किम जोंग नैम की हत्या कराई थी।

कथित तौर पर किम जोंग उन की मलेशिया में हत्या कर दी गई थी। मैक मास्टर ने यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति के एशियाई देशों के दौरे से पहले कही है।

जापान की कंपनी का अनोखा नियम, स्मोक न करने वालों को मिलेगी ज्यादा छुट्टी

सिंतबर शुरुआत में उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। उत्तर कोरिया के केसीएन न्यूज़ एजेंसी ने इसे हाइड्रोजन बम करार दिया है।
इससे पहले अगस्त में उत्तरी कोरिया ने जापान की सीमा के ऊपर से बैलेस्टिक मिसाइल छोड़ी थी।

इसके बाद से दोनों देशों के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं और युद्द की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका' से दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Source : News Nation Bureau

Donald Trump America North Korea
Advertisment