पाकिस्तानी पीएम के हाफिज 'साहेब' कहने पर अमेरिका ने दिखाई आंख, कहा- मुकदमा चलाए सरकार
अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के आंतकी हाफिज सईद के समर्थन वाले बयान पर कड़े तेवर दिखाए हैं।
नई दिल्ली:
अमेरिका ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के आंतकी हाफिज सईद के समर्थन वाले बयान पर कड़े तेवर दिखाए हैं।
अमेरिका की प्रवक्ता हीथर नॉअर्ट ने कहा है, 'हमने उसे (हाफिज सईद को) विदेशी आंतकवादी संगठन का आंतकी घोषित किया है। वो 2008 मुंबई बम धमाके का मास्टरमाइंड था जिसने अमेरिकीयों समेत कई लोगों की जान ली।'
उन्होंने कहा, 'हमने अपना पक्ष रखा है और हम हमारी चिंताएं पाकिस्तान की सरकार को अच्छे से पता है। हम मानते हैं कि इस व्यक्ति पर मुकदमा चलाना चाहिए।'
बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने जीओ टीवी को दिए इंटरव्यू में हाफिज सईद का पक्ष लेते हुए कहा था, 'पाकिस्तान में कोई केस हाफिज सईद साहब के खिलाफ नहीं है।'
इस इंटरव्यू में पाकिस्तान के पीएम ने आंतकी हाफिज सईद के लिए 'साहेब' और 'सर' जैसे शब्दों का प्रयोग किया था।
भारत की तरह अमेरिका भी हाफिज सईद को आंतकी मानता है और हाल ही में अमेरिका ने पाक की सैन्य मदद रोके जाने के बाद मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा समेत 72 संगठनों को प्रतिबंधित समूहों की सूची में डाल दिया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 11: इस वजह से शो की विनर बनीं शिल्पा शिंदे, देखें पूरा सफर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य