रुसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन वॉशिंगटन के लिए खतरा, नजर रखने की जरूरत: हिलेरी क्लिंटन

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि वॉशिंगटन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अभी भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह अमेरिका के लिए बड़ा खतरा हैं।

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि वॉशिंगटन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अभी भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह अमेरिका के लिए बड़ा खतरा हैं।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
रुसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन वॉशिंगटन के लिए खतरा, नजर रखने की जरूरत: हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी क्लिंटन (फाइल फोटो)

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि वॉशिंगटन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अभी भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वह अमेरिका के लिए बड़ा खतरा हैं। हिलेरी ने 'सीएनएन' के साथ रविवार को हुए एक इंटरव्यू में कहा, 'उन पर नजर रखें।'

Advertisment

हिलेरी ने जनवरी में खुफिया रिपोर्टो का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचाने और ट्रंप अभियान को बढ़ावा देने के लिए रूसी अभियान को प्रत्यक्ष निर्देश दिया था।

उन्होंने कहा कि पुतिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए जो कुछ चाहते थे, उनमें से कुछ उन्हें हासिल हो चुका है, लेकिन रूस को वह सबकुछ हासिल नहीं हो सकता है।

यह भी पढ़ें: क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा रहा चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर: अमेरिकी युद्ध विशेषज्ञ

हिलेरी ने कहा कि उनका मानना है कि किसी विद्वेष ने उनके खिलाफ पुतिन को प्रेरित किया था, लेकिन रूसी नेता वॉशिंगटन के साथ एक व्यापक, वैचारिक लड़ाई का आयोजन भी कर रहे हैं।

2016 के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी ने 'सीएनएन' से कहा, 'मुझे लगता है कि हमारे खिलाफ पुतिन का अभियान अमेरिका के लोकतंत्र को प्रभावित करने से अधिक संबंधित था। वह एक ऐसा अमेरिका चाहते हैं जो अंदर से विभाजित हो।'

वहीं, रूस ने कई बार खुद पर लगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने के आरोप खारिज किए हैं।

यह भी पढ़ें: 20,000 फीट से नीचे उतरा एयरएशिया का विमान, बड़ा हादसा टला

Source : IANS

Vladimir Putin Hillary Clinton America Washington
Advertisment