अमेरिका की सीरिया को चेतावनी, कहा- रासायनिक हमला किया तो परिणाम भुगतने होंगे

अमेरिका ने सीरिया पर एक और रासायनिक हमले की 'संभावित साजिश' रचने का आरोप लगाया है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
अमेरिका की सीरिया को चेतावनी,  कहा- रासायनिक हमला किया तो परिणाम भुगतने होंगे

बशर अल-असद

अमेरिका ने सीरिया पर एक और रासायनिक हमले की 'संभावित साजिश' रचने का आरोप लगाया है। उसने इसके खिलाफ सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार को चेताया कि अगर ऐसा हुआ तो उन्हें इसकी 'भारी कीमत' चुकानी होगी। 'सीएनएन' ने व्हाइट हाउस द्वारा दिए गए बयान में कहा, 'अमेरिका को पता चला है कि असद सरकार एक और रासायनिक हमले की संभावित साजिश कर रहा है।'

Advertisment

बयान के अनुसार, 'असद सरकार की गतिविधियों से लग रहा है कि वह एक और रासायनिक हमले की साजिश रच रही है। उसकी गतिविधियां चार अप्रैल में उसके द्वारा किए गए रासायनिक हमले से पहले जैसी ही हैं। जैसा कि हमने पहले ही कहा है, अमेरिका इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खात्मे के लिए सीरिया में है। लेकिन अगर असद सरकार रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करती है, तो उन्हें और उनकी सेना को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।'

और पढ़ें: पाक अधिकृत कश्मीर के राष्ट्रपति का बयान, 'ट्रंप-मोदी गठजोड़' क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा

व्हाइट हाउस ने हालांकि चेतावनी जारी करने के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है। 'एनबीसी' के अनुसार, सीरिया के इदलिब प्रांत के खान शयखुन कस्बे में चार अप्रैल को हुए संदिग्ध नर्व गैस हमले में 25 बच्चों सहित करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी।

इसके बाद भूमध्यसागर में तैनात अमेरिकी नौसेना के जहाजों से 59 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें दागी गई थीं। यह सीरिया सरकार पर प्रत्यक्ष रूप से पहला अमेरिकी हमला था।

और पढ़ें: मोदी-ट्रंप मुलाकात के बाद चीन ने चेताया, कहा- वॉशिंगटन का 'मोहरा' न बने भारत

असद ने हालांकि अप्रैल में हुए हमले में अपनी संलप्तिता से इनकार कर दिया था। विदेश व रक्षा विभाग ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

व्हाइट हाउस के एक सूत्र ने 'एनबीसी न्यूज' को बताया कि यह हमला जल्द हो सकता है, लेकिन अगर अमेरिका इसे रोक पाता है तो इससे कई जिंदगियां बच जाएंगी।

(राष्ट्रपति चुनाव-2017 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) 

Source : IANS

slamic state syriai bahar al assa America white-house
      
Advertisment