सीरियाई सेना का दावा, 4 साल बाद सरकार के नियंत्रण में अलेप्पो

सीरिया में जारी गृह युद्ध के बीच सेना ने दावा किया है कि अलेप्पो शहर को आजाद करा लिया गया है। विद्रोहियों का पिछले चार साल से अलेप्पो पर कब्जा था।

सीरिया में जारी गृह युद्ध के बीच सेना ने दावा किया है कि अलेप्पो शहर को आजाद करा लिया गया है। विद्रोहियों का पिछले चार साल से अलेप्पो पर कब्जा था।

author-image
Jeevan Prakash
एडिट
New Update
सीरियाई सेना का दावा, 4 साल बाद सरकार के नियंत्रण में अलेप्पो

सीरिया में जारी गृह युद्ध के बीच सेना ने दावा किया है कि अलेप्पो शहर को आजाद करा लिया गया है। विद्रोहियों का पिछले चार साल से अलेप्पो पर कब्जा था।

Advertisment

सीरिया की सेना ने कहा, 'अलेप्पो अब सरकार के कब्जे मे है, पिछले चार साल से विद्रोहियों के कब्जे में था।'

इस घोषणा के साथ सीरियाई सरकार का 5 प्रमुख शहरों, अलेप्पो, होम्स, हमा, दमिश्क और लताकिया पर नियंत्रण हो गया है। साल 2011 से सीरिया में शुरू हुए गृह युद्ध में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

हाल ही में रेड क्रॉस ने बाकी बचे 4 हजार से ज्यादा विद्रोहियों को खदेड़ने की बात कही थी। अलेप्पो में सीरिया की सरकार और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में हजारों लोगों की जानें गई।

23 लाख लोगों की जनसंख्या के साथ अलेप्पो सीरिया का सबसे बड़ा शहर है। ये शहर सीरिया का औद्योगिक और वित्तीय केंद्र भी रहा है। यही वजह है कि विद्रोही और सरकारी सुरक्षाबल दोनों ही इस पर अपना नियंत्रण करना चाहते थे।

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने कहा था कि अलेप्पो से बीते हफ्ते के दौरान कम से कम 34,000 नागरिकों और विद्रोहियों को निकाला गया है।

और पढ़ें: अलेप्पो में संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों को भेजने का प्रस्ताव पारित

और पढ़ें: राजदूत की हत्या के बाद तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा, सीरिया के मुद्दे पर हर कीमत पर रूस की करेंगे मदद

Source : News Nation Bureau

syria Aleppo Government Syrian rebel
      
Advertisment