अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 113 आतंकी ढेर, 50 अन्य घायल
अफगानिस्तान के कई प्रांतों में सुरक्षा बलों के अभियान में 113 आतंकवादी मारे गए, जबकि 50 अन्य घायल हो गए हैं।
नई दिल्ली:
अफगानिस्तान के कई प्रांतों में सुरक्षा बलों के अभियान में 113 आतंकवादी मारे गए, जबकि 50 अन्य घायल हो गए हैं। यह अभियान पिछले 24 घंटों के दौरान उन प्रांतों में चलाए गए, जहां आतंकवादी सक्रिय हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रक्षा मन्त्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा है, 'अफगान राष्ट्रीय रक्षा व सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान अलग अलग प्रांतों में आतंकवादियों के सफाये के लिए ऑपरेशन चलाए थे।'
बयान के अनुसार, देश के 34 में से 17 प्रांतों में अभियान चलाए गए थे, जिस दौरान ये आतंकवादी मारे गए। इस दौरान सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर हथियार भी जब्त किए और सड़क किनारे रखे कई बमों को निष्क्रिय भी किया गया।
इसे भी पढ़ेंः कुलभूषण जाधव मामले में इंटरनेशनल कोर्ट में करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान बनाएगा लीगल टीम
बता दें कि अफगानिस्तान से पिछले दो वर्षो में विदेशी सुरक्षा बलों की वापसी के बाद देश में आतंकी हमले बढ़े हैं। देश के नांगरहार प्रांत में गुरुवार रात गनीखेल जिले में हुए ताजा हमले में पांच पुलिसकर्मियों की जान चली गई। हमलावर जवानों के हथियार भी लूट ले गए।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य