अफगानिस्तान में फिर हुआ आत्मघाती हमला, 5 लोगों की मौत 4 घायल

ये हमला तालिबानी स्पीलिन्टर ग्रुप को टारगेट कर किया गया है जो मुल्लाह रसूल द्वारा संचालित होता है।

ये हमला तालिबानी स्पीलिन्टर ग्रुप को टारगेट कर किया गया है जो मुल्लाह रसूल द्वारा संचालित होता है।

author-image
Deepak K
एडिट
New Update
अफगानिस्तान में फिर हुआ आत्मघाती हमला, 5 लोगों की मौत 4 घायल

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला

अफगानिस्तान के हेलमंद में गेरेश्क ज़िले के पास एक आत्मघाती हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

Advertisment

ताज़ा जानकारी के मुताबिक ये हमला मुल्लाह रसूल द्वारा संचालित तालिबानी समूह को टारगेट कर किया गया है।

बताया जा रहा है कि एक आत्मघाती हमलावर जो कार में सवार था उसने रसूल द्वारा संचालित तालिबानी समूह को निशाने पर लेते हुए हमला किया। जिसके बाद इस हमले में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमला किस ग्रुप ने किया है इस बारे में भी अभी कोई पुख़्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। सुरक्षाकर्मी फ़िलहाल जांच में जुटी है और हमलावरों की जानकारी जुटा रही है। 

ये भी पढ़ें- काबुल हमला: अफगानिस्तान में राष्ट्रीय शोक घोषित, कई लोगों की हुई थी मौत

Source : News Nation Bureau

suicide bomber Gereshk afghanistan Taliban fighters
Advertisment