/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/30/44-VladimirPutin.jpg)
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। पुतिन ने अमेरिका के 755 राजनयिकों को देश से तत्काल बाहर निकलने का आदेश जारी किया है।
अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने यह कड़ा फैसला लिया है।
पुतिन ने कहा कि अमेरिका और रूस के बीच के संबंधों में फिलहाल कोई सुधार नहीं होने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक पुतिन ने रूस पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है।
रुसी विदेश मंत्रालय ने इससे पहले अमेरिका को सितंबर तक उसके राजनयिकों की संख्या को घटाकर 455 करने का आदेश दिया था। अमेरिका में मास्को के 455 राजनयिक तैनात हैं।
रोसिया 24 टीवी के साथ इंटरव्यू में पुतिन ने कहा, 'हजार से अधिक लोग मास्को के दूतावास में काम कर रहे थे और अभी भी काम कर रहे हैं। 755 लोगों को रूस में उनकी गतिविधि तत्काल रोकनी होगी।'
उत्तर कोरिया ने धमकाया, अब अमेरिका ने उकसाया तो छोड़ेंगे नहीं
HIGHLIGHTS
- रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राजनयिकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है
- पुतिन ने अमेरिका के 755 राजनयिकों को देश से तत्काल बाहर निकलने का आदेश जारी किया है
Source : News Nation Bureau