विद्रोही इलाके से नागरिकों को निकालने के लिए 75 बसें पहुंचीं अलेप्पो

उत्तरी सीरिया के पूर्वी अलेप्पो शहर में विद्रोहियों की निकासी के लिए रविवार को 75 बसें पहुंचीं। ये बसें विद्रोहियों की निकासी प्रक्रिया फिर से शुरू किए जाने के अगले दिन शहर में दाखिल हुईं।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
विद्रोही इलाके से नागरिकों को निकालने के लिए 75 बसें पहुंचीं अलेप्पो

उत्तरी सीरिया के पूर्वी अलेप्पो शहर में विद्रोहियों की निकासी के लिए रविवार को 75 बसें पहुंचीं। ये बसें विद्रोहियों की निकासी प्रक्रिया फिर से शुरू किए जाने के अगले दिन शहर में दाखिल हुईं।

Advertisment

एक सैन्य सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि बसें दक्षिण-पूर्वी अलेप्पो में जिबदिएह, सलाहुद्दीन, मशाद और अंसारी इलाकों में पहुंचीं। ये बसें विद्रोहियों और उनके परिवारों को अलेप्पो के दक्षिण-पश्चिम में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकों की ओर रामौसेह सड़क से ले जाएंगी।

इस बीच, विद्रोहियों के कब्जे से 1,2000 शियाओं को बाहर निकालने के लिए बसें शनिवार शाम इदलिब प्रांत के शिया कस्बों कफराया और फोआ में भी पहुंचीं। रूस-तुर्की सौदे के अनुसार, अलेप्पो से विद्रोहियों को और इदलिब से शिया नागरिकों को साथ-साथ बाहर निकालने पर सहमति बनी।

Source : IANS

Aleppo
      
Advertisment