/newsnation/media/post_attachments/images/2017/09/05/21-hajj.jpg)
हज यात्रा (फाइल फोटो)
सऊदी अरब के मक्का में वार्षिक हज यात्रा के दौरान मिस्त्र के 54 तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य कारणों से मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह जानकारी मिस्त्र के मेडिकल हज मिशन के प्रमुख अहमद अल अंसारी ने यह जानकारी दी है।
अंसारी ने बताया कि हज यात्रियों में स्वास्थ्य कारणों से जिनकी मौत हुई है उनकी उम्र 60 से 85 साल के बीच थी। इस साल हज यात्रा 30 अगस्त से शुरू हुई है।
और पढ़ें: वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मारकर हत्या
कुल 23 लाख लोगों ने हज में हिस्सा लिया है। इनमें 10 लाख से अधिक यात्री विदेशी थे। हज की रस्में सोमवार को समाप्त हुईं।
हज यात्रा दुनियाभर के मुसलमानों के लिए सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जिसे लगभग सभी मुसलमान अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार जरूर करना चाहते हैं। धार्मिक रूप से सभी मुसलमानों के लिए यह अनिवार्य है कि आर्थिक स्थिति सही होने की स्थिति में उन्हें हज करना होगा।
और पढ़ें: राम रहीम के बाद राधे मां पर कस सकता है शिकंजा, हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश
Source : News Nation Bureau