कजाकिस्तान: बस में आग लगने से 52 लोगों की मौत

कजाकिस्तान में एक यात्री बस में आग लग गई। आग लगने के कारण 52 लोगों की मौत झुलस कर हो गई।

कजाकिस्तान में एक यात्री बस में आग लग गई। आग लगने के कारण 52 लोगों की मौत झुलस कर हो गई।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
कजाकिस्तान: बस में आग लगने से 52 लोगों की मौत

कजाकिस्तान के यात्री बस में आग 52 की मौत (फोटो- ANI)

कजाकिस्तान में एक यात्री बस में आग लग गई। आग लगने के कारण 52 लोगों की मौत झुलस कर हो गई। बस में सवार पांच लोग अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

Advertisment

पांचो जीवित यात्री घायल हैं। इन सभी यात्रियों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे गए सभी नागरिक उज्बेकिस्तान के बताए जा रहे हैं।

इस बात की जानकारी आंतरिक मंत्रालय के आपातकालीन विभाग ने एक बयान जारी कर कही है। स्थानीय समय के अनुसार यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ।

बस उज्बेक प्रवासी कामगारों को ले कर जा रही थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

kazakhstan bus fire Astana
Advertisment