अमेरिकाः शिकागो में 14 घंटे में 44 लोगों को मारी गई गोली

अमेरिका के शिकागो में 14 घंटों के भीतर 44 लोगों को गोली मार दी गई, जिनमें पांच की मौत हो गई।

अमेरिका के शिकागो में 14 घंटों के भीतर 44 लोगों को गोली मार दी गई, जिनमें पांच की मौत हो गई।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
shot

शिकागो में 14 घंटे में 44 लोगों को मारी गई गोली (सांकेतिक चित्र)

अमेरिका के शिकागो में 14 घंटों के भीतर 44 लोगों को गोली मार दी गई, जिनमें पांच की मौत हो गई। सीएनएन के मुताबिक, रविवार रात 1.30 बजे से शुरुआती तीन घंटों में, पुलिस के रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि 10 घटनाओं में 30 लोगों की गोली मार दी गई और दो की मौत हो गई। गोलीबारी की घटना देर रात दो बजे तक हुई।

Advertisment

'ब्यूरो ऑफ पेट्रोल' के प्रमुख फ्रेड वालर ने रविवार दोपहर कहा, 'शिकागो शहर को हिंसक रात से गुजरना पड़ा। इनमें से कुछ घटनाएं प्रयोजित थीं और उन इलाकों में गैंगवार से संबंधित थीं।'

वालर ने कहा कि एक घटना में निशानेबाजों ने भीड़ से भरी स्ट्रीट पार्टी पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। घायल लोगों में से सबसे उम्रदराज शख्स 62 वर्ष का था और सबसे कम 11 वर्ष का था।

और पढ़ेंः भारत नहीं इस देश से शुरू हुई थी 'मॅाब लिंचिंग', उतारा गया था 3500 लोगों को मौत के घाट 

विशेष रूप से हिंसक रविवार से पहले शुक्रवार को गोलीबारी की छह घटनाएं हुई। हालांकि, कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं शनिवार को गोलीबारी 15 घटनाएं हुई, जिनमें एक घातक साबति हुआ।

Source : IANS

Chicago America
Advertisment