लंदन: मेट्रो स्टेशन के बाहर बंदूकधारी ने चलाई गोलियां, 3 लोग घायल

गोलीबारी के मकसद का अभी पता नहीं चला है। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया।

गोलीबारी के मकसद का अभी पता नहीं चला है। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
लंदन: मेट्रो स्टेशन के बाहर बंदूकधारी ने चलाई गोलियां, 3 लोग घायल

फ्रांसीसी मेट्रो स्टेशन के बाहर हुई गोलीबारी (Getty Images)

लंदन में हुए हमले के कुछ दिनों बाद ही उत्तरी फ्रांस के लिले शहर में एक मेट्रो स्टेशन के बाहर गोलीबारी की खबर मिली है। एक बंदूकधारी ने मेट्रो स्टेशन के बाहर गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं।

Advertisment

'मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात स्थानीय समयानुसार करीब 9.45 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोर्टे डीआरास मेट्रो स्टेशन के पास की सड़कें बंद कर दी।

और पढ़ें: फ्रांस: हाई स्कूल में गोलीबारी, कई घायल, देश भर में अलर्ट

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना में एक 14 वर्षीय लड़के समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी में लड़के के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

फ्रांसीसी समाचार माध्यम 'ला वोइक्स' के अनुसार, घायलों को कथित तौर पर कई गोलियां मारी गईं। गोलीबारी के मकसद का अभी पता नहीं चला है। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें:फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद के कार्यक्रम में पुलिसकर्मी ने चला दी गोली

Source : IANS

French Metro station Firing
Advertisment