/newsnation/media/post_attachments/images/2017/04/02/80-PAKISTAN.png)
पाकिस्तान के दरगाह की फोटो(ANI)
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोढ़ा शहर में एक दरगाह में शनिवार रात करीब 20 लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की खबर है। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल थे।
सरगोढ़ा के डिप्टी कमिश्नर के लियाकत अली छत्ता ने बताया, दरगाह के संरक्षक अब्दुल वहीद ने अपने अनुयायियों की कटार या तेज धार वाली किसी चीज से इन लोगों की हत्या कर दी। पुलिस को इस बात की जानकारी एक महिला ने दी जो वहां से भागने में सफल हो सकी।
यह भी पढ़ें- कोलंबिया में भारी बारिश और भूस्खलन से 200 से ज्यादा लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि मारने से पहले उसने उन्हें बेहोशी की दवा दी थी। पाकिस्तान के जियो टीवी की खबर के अनुसार मरने वाले लोग पंजाब के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
Pakistan: 'Mentally unstable' shrine custodian goes on rampage, kills 19https://t.co/oz0NgEDpimpic.twitter.com/u1codZ2b6o
— ANI Digital (@ani_digital) April 2, 2017
जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। छत्ता के मुताबिक दरगाह का सरंक्षक मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने अभी तक दरगाह से 20 शवों को बरामद किया है। मरने वालों में चार महिलाएं और 16 पुरुष शामिल हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने लोगों को निर्वस्त्र करने के बाद उनकी हत्या कर दी। इस दौरान जो लोग घायल हुए हैं उनको पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने कहा कि इस घटना की वजह का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन लोगों ने बताया कि संदिग्ध अपने अनुयायियों के साथ 'मजहबी सत्र' के लिए क्षेत्र का दौरा करते थे।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी गायक बॉब डिलन ने स्टॉकहोम में स्वीकारा नोबेल पुरस्कार
Source : News Nation Bureau