Advertisment

पेरिस: पुलिस हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन में 12 गिरफ्तार, अधिकारी पर युवक से दुष्कर्म का आरोप

राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने पीड़ित युवक थियो से अस्पताल में मुलाकात की।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
पेरिस: पुलिस हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन में 12 गिरफ्तार, अधिकारी पर युवक से दुष्कर्म का आरोप

फाइल फोटो

पेरिस में सोमवार को पुलिस हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि एक अधिकारी ने युवक से कथित तौर दुष्कर्म किया था। इसके बाद कथित पुलिस हिंसा को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी था।

Advertisment

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फ्रांस की राजधानी के कम आय वाले कुछ उपनगरों में दो फरवरी से अशांति जारी है। क्योंकि, एलने-सॉस-बॉइस निवासी 22 साल के एक अश्वेत थिओ को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। यह अश्वेत व्यक्ति पुलिस अधिकारियों द्वारा यौन शोषण का शिकार होने के बाद अस्पताल में भर्ती था।

इसके बाद एक अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है, जबकि अन्य तीन पर जानबूझकर हिंसा करने के मामले की जांच की जा रही है। इसे लेकर जारी प्रदर्शन में उत्तरी पेरिस के ड्रैंसी इलाके में रविवार रात गिरफ्तारियां की गईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई कारों को आग लगा दी और सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया।

प्रारंभिक जांच में कहा गया है कि आरोपी अधिकारी ने हिंसक गिरफ्तारी के समय इरादतन यौन उत्पीड़न नहीं किया। थियो के मामले ने फ्रांसीसी लोगों और अधिकारियों का ध्यान समान रूप से खींचा है।

Advertisment

राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने थियो से अस्पताल में मुलाकात की। लोगों को शांत करने के लिए गृहमंत्री ब्रूनो ली रोज ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों या पुलिस की तरफ से हिंसा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। थियो के मामले में जांच जारी है।

Source : IANS

Paris news police violence News in Hindi
Advertisment
Advertisment