Nepal Election Results 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की लहर, प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही RSP, 18 सीटें जीती, 99 पर बनाई बढ़त

Nepal Election Results 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की पार्टी आरएसपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के 18 उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है. जबकि 99 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

Nepal Election Results 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की पार्टी आरएसपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है. राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के 18 उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है. जबकि 99 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

author-image
Suhel Khan
New Update
Nepal Election Results 2026 Balen Shah leads

नेपाल चुनाव में बालेश शाह की पार्टी की लहर Photograph: (ANI)

Nepal Election Results 2026: नेपाल चुनाव में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. दरअसल, रैपर से राजनेता बने बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है. उनकी पार्टी आरएसपी ने अब तक 18 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 99 सीटों पर बढ़त बना ली है. ऐसे में माना जा रहा है कि बालेन शाह का नेपाल का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है.

Advertisment

दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही बालेन शाह की पार्टी

नेपाल चुनाव आयोग के ताजा अपडेट  के मुताबिक, आरएसपी ने अब तक 18 सीटों पर जीत हासिल कर ली है. जबकि 99  सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. नेपाल में पिछले साल हुए देशव्याही विरोध प्रदर्शन के बाद पहली बार हुए आम चुनाव में आरएसपी को मिली ये सफलता, देश के स्थापित दलों के लिए चुनौती बन गई है. भ्रष्टाचार विरोधी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी देश की कुल 275 सीटों वाली प्रतिनिधि सभा में संभावित दो-तिहाई बहुमत की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है.

काठमांडू घाटी में बजी बालेन शाह की 'घंटी'

इसी के साथ बालेन शाह की पार्टी नेपाल के कई इलाकों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है. काठमांडू घाटी में बालेन शाह की 'घंटी' बजने लगी है. बता दें कि बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का चुनाव चिह्न घंटी है. यानी काठमांडू घाटी के मतदाताओं ने बालेन शाह के पीएम बनने की घंटी बजा दी है. नेपाल निर्वाचन आयोग की ओर से आए ताजा अपडेट के मुताबिक, काठमांडू के पूर्व महापौर और रैपर बलेंद्र 'बालेन' शाह की पार्टी, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने काठमांडू घाटी में चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है.

विरोध प्रदर्शनों से लेकर चुनावी जीत तक का सफर

बता दें कि नेपाल में 8-9 सितंबर, 2025 को युवाओं ने सरकार के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया. जेन जी (Gen-Z) विरोध प्रदर्शन ने केपी शर्मा ओली की सरकार को उखाड़कर फेंक दिया. आखिरकार 9 सितंबर 2025 को केपी शर्मा ओली को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा. उसके बाद सुशीला कार्की को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया. बता दें कि युवाओं का ये विरोध प्रदर्शन देश में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अप्रचलित नेतृत्व को समाप्त करने की मांग को लेकर हुआ.

पुलिस के साथ झड़पों में कम से कम 77 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई. जिनमें ज्यादातर छात्र थे. इसके बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 12 सितंबर को संसद भंग कर दी और सुशीला कार्की को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया. गुरुवार (5 मार्च, 2026) को हुए आम चुनाव में 1.89 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 60 प्रतिशत ने मतदान किया. 165 फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट (एफपीटीपी) सीटों पर 3,400 उम्मीदवार और 110 आनुपातिक प्रतिनिधित्व सीटों पर 3,135 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे.

किस पार्टी ने कितनी जीती सीटें

नेपाल के आम चुनाव में आरएसपी की मजबूत गति ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ दिया. नेपाली कांग्रेस ने 4 सीटें जीतीं और 11 सीटों पर बढ़ा ली है. वहीं सीपीएन-यूएमएल ने 1 सीट जीती और 11 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जबकि नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने 2 सीटें जीतीं और 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. श्रम संस्कृति पार्टी केवल 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. गौरतलब है कि बालेन शाह खुद अपदस्थ प्रधानमंत्री ओली से 13,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं. वोटों की गिनती के बीच आरएसपी उपाध्यक्ष डोल प्रसाद आर्यल ने कुल 186 सीटों की भविष्यवाणी करते हुए दो-तिहाई बहुमत का दावा किया है.

ये भी पढ़ें: Nepal Election Result: नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! बालेन शाह की पार्टी RSP ऐतिहासिक जीत की ओर; जश्न शुरू

nepal election result
Advertisment