/newsnation/media/media_files/2025/01/24/5wRmLDRGdynOypg8nENO.png)
मोहम्मद यूनुस (X)
बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का कार्यकल अब खत्म हो जाएगा. इसके बाद उनकी भूमिका क्या होगी? इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं. ऐसी अटकले लगाई जा रही है कि उन्हें कोई संवैधानिक पद मिल सकता है. उन्हें राष्ट्रपति बनाया जा सकता है. ऐसा माना जा रहा है कि मंगलवार को सत्ता संभालने जा रही बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की सरकार उनका समर्थन कर सकती है. हालांकि अभी बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दिन हैं, उन्होंने 24 अप्रैल 2023 को शपथ ग्रहण किया किया था. उनका कार्यकाल 5 साल का है.
औपचारिक बातचीत सामने नहीं आई
BNP नेता तारिक रहमान के अंतरराष्ट्रीय मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर के अनुसार, यूनुस के लिए किसी खास पद को लेकर अभी किसी तरह की चर्चा नहीं है. उन्होंने कहा कि तारिक रहमान समावेशी शासन चाहते हैं. अगर उनकी सरकार बनती है तो वे देश के काबिल और अनुभवी लोगों को संग लेकर चलने वाले लोगों को साथ चलेंगे. कबीर के अनुसार, यूनुस की विशेषज्ञता, अनुभव और अंतरराष्ट्रीय पहचान देश हित में उपयोग किया जा सकता है. मगर अभी उनकी किसी तरह की भूमिका नहीं है. उन्होंने दोहराया कि अब तक किसी पद को लेकर औपचारिक बातचीत सामने नहीं आई है.
क्या करना चाहते हैं युनुस?
यूनुस के प्रेस सेक्रेटरी शफीकुल आलम ने साफ किया कि यूनुस राजनीति में रहना नहीं चाहते. उन्होंने जानकारी दी कि यूनुस अपने पुराने काम पर लौटना चाहते हैं. वह अपने तीन विजन पर काम करना चाहते हैं. इसमें जीरो गरीबी, जीरो बेरोजगारी और जीरो कार्बन एमिशन को आगे बढ़ाने का प्रयास है. युवाओं के साथ काम करने में उनकी रुचि है.
2006 में नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त हुआ
मोहम्मद यूनुस का जन्म द्वितीय विश्व युद्ध के वक्त दक्षिण-पूर्व बंगाल के चटगांव में हुआ था. उन्होंने चटगांव यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स पढ़ाया था. वे माइक्रोफाइनेंस (छोटे कर्ज की व्यवस्था) के क्षेत्र के जानकार माने जाते हैं. उनके इस काम को लेकर उन्हें 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त हुआ था.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us