Libya: गद्दाफी के बेटे की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर चार अज्ञात हमलावरों ने ली जान

Libya: लीबिया के तानाशाह रहे मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ की हत्या हो गई है. सैफ को घर में घुसे चार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिस वजह से उनकी मौत हुई.

Libya: लीबिया के तानाशाह रहे मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ की हत्या हो गई है. सैफ को घर में घुसे चार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिस वजह से उनकी मौत हुई.

author-image
Jalaj Kumar Mishra
New Update
Muammar Gaddafi son Saif al-Islam Gaddafi killed

Saif al-Islam (Wikipedia)

लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या हो गई है. उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. सैफ के ऑफिस ने खुद हत्या की पुष्टि की है. उनके ऑफिस ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि सैफ के घर में चार अज्ञात बंदूकधारी घुस गए थे, उनके साथ सैफ की सीधी मुठभेड़ हो गई, जिसमें सैफ मारे गए. 

Advertisment

हत्याकांड के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गद्दाफी परिवार ने कहा कि ये हत्या उस वक्त हुई, जब सैफ अल-इस्लाम अपने बगीचे में थे. हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाईं और तुरंत मौके से नौ दो ग्यारह हो गए. सैफ लंबे वक्त तक जेल में थे. उन्होंने लंबे वक्त तक गुमनामी वाली जिंदगी जी और अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की कोशिश की.

बता दें, सैफ के पास वर्तमान में कोई पद नहीं था. लेकिन अपने पिता के 40 साल के लंबे शासन के दौरान, उन्हें देश का सबसे ताकतवर शख्स माना जाता था. अब तक इस हत्याकांड के बारे में अधिक जानकारी पब्लिक नहीं हुई है. 

बगीचे में हमला हुआ, हत्यारे फरार 

सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या ने हर किसी को चौंका दिया है. गद्दाफी परिवार के सदस्यों ने मीडिया को जानकारी दी कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे. सैफ गार्डन में टहल रहे थे, तभी घर में घुसे चार लोगों ने उन पर अटैक कर दिया. कोई कुछ समझ पाता कि उससे पहले ही चारों वहां से फरार हो गए. 

10 साल तक गुमनामी में बिताई जिंदगी

लीबिया में मुअम्मर गद्दाफी के शासान में सैफ का बहुत बड़ा रुआब था, वह देश का दूसरा सबसे ताकतवर शख्स बन गया था. 2011 में जब गद्दाफी की सत्ता गई तो लगभग 10 साल उन्होंने दूरदराज की पहाड़ी में कैद और गुमनामी में अपनी जिंदगी जी. कैद से रिहा होकर उन्होेंने राष्ट्रपति पद के लिए दावेदारी पेश की थी.

Libya
Advertisment