रूस में नाबालिग ने भारतीय छात्रों पर किया चाकू से हमला, बाद में आत्महत्या की कोशिश

रूस के बश्कोर्तोस्तान में विश्वविद्यालय के छात्रावास में 15 वर्षीय छात्र ने चाकू से अटैक कर दिया. इस दौरान चार भारतीयों समेत छह लोग घायल.

रूस के बश्कोर्तोस्तान में विश्वविद्यालय के छात्रावास में 15 वर्षीय छात्र ने चाकू से अटैक कर दिया. इस दौरान चार भारतीयों समेत छह लोग घायल.

author-image
Mohit Saxena
New Update
russia

रूस के बश्कोर्तोस्तान में विश्वविद्यालय के छात्रावास में 15 वर्षीय छात्र ने चाकू से हमला कर दिया. इसमें चार भारतीयों समेत छह लोगों के घायल होने की सूचना है. भारतीय छात्रों की हालत में अब सुधार हुआ है. भारतीय मिशन उनसे संपर्क में है. हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आत्महत्या का प्रयास किया. मगर समय रहते उसे काबू में कर लिया गया. उसे फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Advertisment

हमलावर कक्षा नौवीं का छात्र है. उसने विदेशी छात्रों के छात्रावास पर शनिवार को चाकू से हमला कर दिया था. चाकू से लैस हमलावर ने बश्कोर्तोस्तान के ऊफा स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में एंट्री मारी. इसके बाद छात्रों पर हमला कर दिया. इस हमले में चार भारतीय समेत छह लोग घायल हो गए. 

भारतीय छात्रों की हालत सुधरी

भारतीय मिशन ने रविवार को जानकारी दी कि इस हमले में घायल भारतीय छात्रों की हालात में सुधार देखा गया है. भारतीय मिशन के अनुसार, वे अब स्वस्थ हो रहे हैं. हमारे काउंसलर अधिकारी अस्पताल में उनसे मिले. हम अभी भी उनके नियमित संपर्क में हैं.

हमला करने के बाद आत्महत्या की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गिरफ्तारी का विरोध करते हुए हमलावर ने दो पुलिस अधिकारियों और हास्टल के गार्ड पर हमला कर दिया. इसमें दोनों घायल हो गए.  हमलावर किशोर ने आत्महत्या का प्रयास किया. उसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया. 

गंभीर लापरवाही का मामला दर्ज

संघीय जांच समिति ने शैक्षणिक संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ गंभीर लापरवाही का केस दर्ज किया है. किशोर अपराध की रोकथाम को लेकर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है. वहीं भारतीय दूतावास और पीडितों के रिश्तेदारों से संपर्क स्थापित किया गया है. शनिवार को यहां के एक स्थानीय चैनल ने दावा किया हमलावर एक प्रतिबंधित संगठन का सदस्य है. 

russia
Advertisment