US Israel Attack Iran: 'ईरान किसी भी दबाव में झुकने वाला देश नहीं', भारत में ईरानी दूतावास का बयान

US Israel Attack Iran: मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में ईरानी दूतावास का बयान सामने आया है. ईरान ने कहा है कि वह किसी भी दबाव में झुकने वाला देश नहीं है.

US Israel Attack Iran: मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में ईरानी दूतावास का बयान सामने आया है. ईरान ने कहा है कि वह किसी भी दबाव में झुकने वाला देश नहीं है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Khamnei and Trump

Khamnei and Trump

US Israel Attack Iran: मिडिल ईस्ट में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत में मौजूद ईरानी दूतावास ने एक अहम एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के कुछ ठिकानों पर हवाई कार्रवाई की है. यह हमला उस समय हुआ जब बातचीत चल रही थी. दूतावास ने इसे दुश्मनों की गलत सोच बताया और कहा कि ईरान किसी भी दबाव में झुकने वाला देश नहीं है.

Advertisment

हमलों का जवाब देना शुरू- दूतावास

दूतावास के बयान में कहा गया कि ईरानी सुरक्षा बलों ने इन हमलों का जवाब देना शुरू कर दिया है और हालात की जानकारी लगातार दी जाएगी. जानकारी के मुताबिक, तेहरान और कुछ अन्य शहरों में आगे भी कार्रवाई की आशंका है. ऐसे में नागरिकों से शांति बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जरूरी सामान और सेवाओं की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होगी. साथ ही लोगों से कहा गया है कि वे शॉपिंग सेंटर में भीड़ न लगाएं.

हवाई सेवाओं पर भी पड़ा असर

मौजूदा हालात का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है. Akasa Air ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि अबू धाबी, दोहा और जेद्दा के लिए उसकी सभी उड़ानें 28 फरवरी तक के लिए रद्द कर दी गई हैं. एयरलाइन ने कहा कि सुरक्षा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों को नियमित अपडेट दिए जाएंगे.

दोहा-दुबई जाने वाली उड़ानें भी रद्द

वहीं, Air India Express की तिरुवनंतपुरम से दोहा और दुबई जाने वाली उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं. यूएई का एयरस्पेस बंद होने के कारण Air Arabia की अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट को वापस तिरुवनंतपुरम लौटना पड़ा. कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर भारत पर भी दिखने लगा है. सरकारें हालात पर नजर रखे हुए हैं और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर ने ईरान और इजराइल के विदेश मंत्रियों से की बात, तनाव कम करने की अपील

US-Israel Attack Iran
Advertisment