/newsnation/media/media_files/2026/01/29/road-accident-news-2026-01-29-17-39-18.jpg)
सांकेतिक तस्वीर
नेपाल में सोमवार सुबह भीषण हादसा सामने आया है. पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस के धादिंग में त्रिशूली नदी में गिरने से कम से क 18 लोगों की मौत हो गई. बस सुबह करीब 1:15 बजे बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड 3 में चरौंडी के करीब चिनाधारा में नदी में गिर गई. धादिंग के जिला ट्रैफिक पुलिस अफसर ने कहा कि मरने वालों की संख्या 18 हो गई. इसमें महिलाएं भी शामिल हैं. वहीं कुल 27 यात्री घायल हुए हैं.
Nepal | At least 18 people lost their lives after a passenger bus plunged into a river in Dhading, Nepal. Recue operations are underway: Police
— ANI (@ANI) February 23, 2026
घायलों को अस्पताल कराया भर्ती
अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 6 महिलाओं और 12 पुरुषों की मौत की पुष्टि हुई है. कुल 27 घायल यात्रियों को बचा लिया गया है. इनमें आठ महिलाएं, अठारह पुरुष और एक नाबालिग लड़की हैं. इन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
इस तरह से हुआ हादसा
ये बस पृथ्वी हाईवे की ओर जा रही थी. आधी रात को करीब एक बजे यह धादिंग जिले के बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगर पालिका-5 में हादसे का शिकार हो गई. गाड़ी ढलान से करीब 300 मीटर नीचे गिर गई. यह नदी किनारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हालत में मिली. नेपाली आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स, नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. अधिकारियों ने बताया कि रात की घटना के कारण रेस्क्यू के काम में देरी हुई.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us