/newsnation/media/media_files/2026/02/10/jews-protested-against-israeli-president-amid-australia-visit-2026-02-10-07-02-57.jpg)
Source: X@Isaac_Herzog
इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं. वे सोमवार को चार दिनों के दौरे के लिए सिडनी पहुंचे. हर्जोग का दौरा खास तौर पर पिछले साल दिसंबर में बॉन्डी बीच पर हुए आतंकी हमले के बाद ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले यहूदी समुदाय के प्रति समर्थन दिखाने के लिए आयोजित हुआ है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले यहूदी समुदाय के हजारों लोगों ने उनका विरोध किया.
इस वजह से यहूदियों ने किया प्रदर्शन
हर्जोग की यात्रा से समुदाय के कई लोगों में गुस्सा है. प्रदर्शनकारियों ने हर्जोग पर गाजा में नागरिकों की मौत में शामिल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने फलस्तीन के समर्थन में नारे लगाए. हालात को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.
गोलीबारी में 15 लोगों की हो गई थी मौत
बता दें, 14 दिसंबर 2025 को सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार से जुड़े कार्यक्रम को मनाने के लिए हजारों यहूदी लोग एकत्रित हुए थे. इस दौरान, फलस्तीन समर्थक बाप-बेटे ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 15 लोगों की मौत गो गई. हमले के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने इस्राइली राष्ट्रपति हर्जोग को ऑस्ट्रेलिया दौरा का निमंत्रण भेजा, जिस वजह से हर्जोग सोमवार को सिडनी पहुंचे.
हर्जोग के काफिले को दी गई हाई-लेवल सिक्योरिटी
हर्जोग की यात्रा के दौरान, न्यू साउथ वेल्स में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. एक हेलीकॉप्टर भी ऊपर से हर्जोग के काफिले पर नजर रख रहा था. घोड़ों पर सवार होकर अधिकारी गश्ती कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई थी, जिसके बाद उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.
लेबनान में इस्राइली सेना के हमले में तीन की मौत
लेबनान के दक्षिणी इलाके में सैन्य ऑपरेशन के दौरान, इस्राइली सुरक्षा बलों ने सोमवार को सुन्नी इस्लामी समूह के स्थानीय अधिकारी और हमास के सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें इस्राइल लाया गया है. इसके अलावा, दक्षिणी लेबनान के ही यानूह गांव में एक इस्राइली ड्रोन ने एक कार पर हमला कर दिया, जिसमें एक बच्चे के साथ-साथ तीन लोगों की मौत हो गई. लेबनानी मीडिया ने हमले की जानकारी दी है. इस्राइल की ओर से अब तक इस बारे में कोई भी टिप्पणी सामने नहीं आई है.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us